Hanuman Chalisa

महागठबंधन जीता तो नीतीश, राजग जीता तो सीएम होंगे...

अनिल जैन
शनिवार, 7 नवंबर 2015 (16:48 IST)
नई दिल्ली। पांच चरण का मतदान खत्म होते ही बिहार में मुख्यमंत्री पद की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। महागठबंधन की ओर से नीतीश कुमार दावेदार हैं और चुनाव पूरा होने के बाद लालू प्रसाद ने फिर से साफ कर दिया कि उनकी पार्टी को भी ज्यादा सीटें आईं तब भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। इसलिए उस खेमे में कोई कंफ्यूजन नहीं है।लेकिन भाजपा की ओर से कौन बनेगा मुख्यमंत्री का खेल शुरू हो गया है।
 
भाजपा के जानकार सूत्रों का कहना है कि अगर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सर्वेक्षण सही हुआ और भाजपा गठबंधन को डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें आईं तब तो कोई खट्टर खोजा जाएगा। तब नरेंद्र मोदी और अमित शाह किसी को भी मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

ऐसी स्थिति में राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, गोपाल नारायण सिंह, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय आदि नेता दावेदार बताए जा रहे हैं। लेकिन अगर त्रिशंकु विधानसभा आई या भाजपा गठबंधन जैसे-तैसे बहुमत तक पहुंचा तो एकमात्र दावेदार सुशील कुमार मोदी होंगे। बताया जा रहा है कि सहयोगी पार्टियों के नेताओं को उनके नाम पर आपत्ति नहीं है। रामविलास पासवान पहले ही उनको मुख्यमंत्री मानने का संकेत दे चुके हैं। 

तीसरी स्थिति सहयोगी पार्टियों के अच्छे प्रदर्शन के बाद की है। अगर भाजपा पूरी तरह से सहयोगियों पर निर्भर हुई तो भाजपा को थोड़ी मुश्किल आ सकती है। खास कर जीतन राम मांझी की ओर से। वे दलित मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर सकते हैं, जिसका विरोध पासवान भी नहीं करेंगे।

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP