Hanuman Chalisa

कांग्रेस बोली, मोदी-शाह ने बिहार में मानी हार...

Webdunia
शनिवार, 17 अक्टूबर 2015 (18:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पटना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पोस्टर हटाए जाने की घटना से साफ हो गया है कि मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में हार मान चुके हैं और इसका ठीकरा उनके माथे नहीं फूटे इसलिए वे पहले ही मैदान छोड़कर भाग रहे हैं।
 
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां कहा कि भाजपा बिहार में अपनी हार स्वीकार कर चुकी है और निश्चित हार को देखते हुए मोदी और शाह दुनिया को चेहरा नहीं दिखाना चाहते हैं इसलिए वे अपने पोस्टर हटवा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष का प्रयास उचित नहीं है। दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि किसी बहादुर जनरल के लिए यह ठीक नहीं है कि जीत दिखे तो सेहरा पहनने को लालायित रहे और हार दिखे तो भागकर चेहरा छिपाना शुरू कर दे। 
 
सिंघवी ने बिहार में मोदी और शाह के पोस्टर हटाए जाने संबंधी सवाल पर यह टिप्पणी की और कहा कि यह सामने दिख रही हार पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया है। पटना से खबर है कि पोस्टर हटाने के लिए बाकायदा मजदूर लगाए गए हैं और पटना हवाई अड्डा मार्ग से मोदी और शाह के पोस्टर हटाए जा रहे हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान