Hanuman Chalisa

बिहार में राजग की हार से मोदी सरकार को खतरा नहीं होगा : दिग्विजय

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2015 (17:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों में राजग की हार से केंद्र पर थोड़ा असर तो पड़ेगा लेकिन इससे पांच साल के लिए चुनी जा चुकी नरेंद्र मोदी की सरकार पर कोई खतरा नहीं होगा।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि राजग सरकार के लिए कोई चुनौती है। यदि वे अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो निश्चित तौर पर उनसे सवाल पूछा जाएगा। कांग्रेस के महासचिव ने हालांकि यह कहा कि लोगों को अब मोदी सरकार को चुनने की अपनी गलती का अहसास हो रहा है, जिसकी निगरानी में असहिष्णुता की ताकतों का उत्थान हो रहा है।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने नफरत फैलाने वालों के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए एकीकृत धर्मनिरपेक्ष बलों का आह्वान किया था लेकिन बिल्कुल अभी कोई भी व्यक्ति यह नहीं बता सकता कि क्या संप्रग तीन का गठन हो सकता है और यदि हां तो कब? 
 
उन्होंने कहा, अब लोगों को अपनी गलती का अहसास हो रहा है। संप्रग के शासनकाल में हमने जो कुछ भी हासिल किया था, मोदी के शासनकाल में हम वह खो रहे हैं। आप संप्रग तीन के विषय में एकदम अभी नहीं कह सकते। 
 
राहुल गांधी द्वारा कभी न कभी कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाले जाने की चर्चा के बीच सिंह ने कहा कि वे इसके बारे में किसी तय समय की घोषणा नहीं कर सकते। हालांकि उन्होंने इन कयासों को खारिज कर दिया कि राहुल का कद बढ़ने के बाद वरिष्ठ नेताओं को भाजपा की तरह मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया जाएगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट