khatu shyam baba

बिहार चुनाव में नीतीश का समर्थन करेंगे पटेल

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2015 (10:18 IST)
जमशेदपुर। पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करेंगे क्योंकि जदयू नेता उनके समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
 
हार्दिक ने कहा कि कुमार एक अच्छे मुख्यमंत्री हैं और हमारे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए चुनाव में हम उनका समर्थन करेंगे।
 
प्रदेश में जदयू, राजद और कांग्रेस के ‘महागठबंधन’ का मुकाबला भाजपा, लोजपा, आरएलएसपी और हम के गठबंधन से है।
 
हार्दिक ने कोटा आंदोलन के बारे में कहा कि वह इस आंदोलन को उसके तार्किक अंत तक ले जाने की कसम खा चुके हैं।
 
आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए गुजरात सरकार द्वारा घोषित पैकेज के बारे में हार्दिक ने कहा कि जो दिया गया है वह लॉलीपॉप है जबकि उनकी मांग है कि आरक्षण केवल जाति के आधार पर होना चाहिए।
 
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि वह पैकेज पर नाराजगी दर्ज कराने के लिए ‘लॉलीपॉप’ आंदोलन शुरू करेगे। इस बीच, उन्होंने पिछले छह दशकों में आरक्षण की समीक्षा की वकालत की है।
 
बतौर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में गुजरात में विकास के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले डेढ़ दशक में अमीर और अमीर हुए हैं जबकि गरीब और गरीब होते चले गए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

7 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान-अमेरिका युद्ध का 8वां दिन, ट्रंप का बड़ा दावा, भारत में LPG सिलेंडर महंगा

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित