Hanuman Chalisa

जदयू-भाजपा के अलगाव से बिहार पर नकारात्मक असर

Webdunia
नई दिल्ली। अत्यधिक महत्वपूर्ण बिहार चुनाव से पहले भाजपा द्वारा मान्यता प्राप्त थिंक टैंक ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के विकास के दावों को खारिज किया है और कहा है कि राजग से उनके अलग हो जाने के कारण राज्य में शासन की गुणवत्ता पर ‘नकारात्मक असर’ पड़ा है।
 
भाजपा के उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता वाले जन नीति शोध केंद्र ने कहा कि इस अध्ययन में विकास के सभी प्रमुख संकेतकों के विश्लेषण में यह पाया गया है कि भाजपा और जदयू के अलगाव का बिहार के शासन और बिहार के लोगों के जीवन पर बेहद नकारात्मक असर रहा है।
 
पीपीआरसी ने अपने अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला कि वर्ष 2013 में पार्टी की चुनाव प्रचार समिति में प्रमुख के रूप में नरेंद्र मोदी का कद बढ़ने के बाद, नीतिश के भाजपा नेतृत्व वाले राजग से अलग हो जाने पर विकास कार्य प्रभावित हुआ है।
 
अध्ययन में कहा गया कि राज्य की आर्थिक विकास दर वर्ष 2012-13 में 15 प्रतिशत से गिरकर नौ प्रतिशत रह गई।
 
इस अलगाव के शासन पर पड़े असर का अध्ययन करने का दावा करने वाली पीपीआरसी ने कहा कि राज्य के सिर्फ 70 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में लड़कों के लिए शौचालय हैं। लड़कियों के लिए यह प्रतिशत महज 58 है। लड़कियों द्वारा बीच में ही पढ़ाई छोड़ दिए जाने की एक प्रमुख वजह यह है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी