Hanuman Chalisa

जदयू विधायक सतीश कुमार भाजपा में शामिल

Webdunia
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को शनिवार को उस समय मजबूती मिली, जब जदयू विधायक सतीश कुमार पार्टी में शामिल हो गए। सतीश कुमार ने 2010 के विधानसभा चुनाव में राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी को पराजित किया था।
 
आगामी चुनाव में भाजपा उन्हें राधोपुर से मैदान में उतार सकती है जहां से लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव के अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाने की संभावना है।
 
कुमार ने कहा कि बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे को अपनाकर ही विकसित हो सकता है और साथ ही नीतीश कुमार पर लालू प्रसाद से हाथ मिलाकर राज्य की जनता के साथ विश्वासघात करने और राज्य को जंगलराज की ओर धकेलने का आरोप लगाया।
 
सूत्रों ने बताया कि सतीशकुमार सीट बंटवारे में राघोपुर सीट राजद को दिए जाने के जदयू के फैसले को लेकर नाराज थे।
 
भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा ने कुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकास और सुशासन की वाहक है और उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी के अभियान को बल मिलेगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी