Hanuman Chalisa

दूसरे दौर के मतदान में होगी मांझी की 'अग्नि परीक्षा'

अनिल जैन
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (18:46 IST)
गया। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को दूसरे दौर में छह जिलों- गया, औरंगाबाद, रोहतास, अरवल, जहानाबाद और कैमूर जिले की 32 सीटों पर मतदान होना है। इनमें वे दो सीटें भी शामिल हैं जिन पर जीतनराम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं। दक्षिण बिहार की इन सीटों पर मांझी एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। नीतीश कुमार से बगावत कर भाजपा से दोस्ती गांठने वाले मांझी ने मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पूरे प्रदेश का दौरा कर खुद को राज्य की राजनीति में महादलित समुदाय के आइकॉन के तौर पर पेश किया है।
भाजपा को मतदान वाली इन 32 सीटों पर मांझी से बहुत उम्मीदें हैं। मांझी के भी सामने न सिर्फ अपनी दोनों सीटों पर चुनाव जीतने की चुनौती है बल्कि उन पर अपने गठबंधन को भी ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताने का दबाव है, क्योंकि खुद को अपने गठबंधन के साझेदार लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान से बड़ा महादलित नेता साबित जो करना है। मगर सवाल है कि यह फैक्टर कितना कमाल दिखा पाएगा?
 
दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उन पर मांझी अपना खासा प्रभाव रखने का दावा करते हैं। इनमें सात सीटें सुरक्षित है। खुद मांझी भी दो सीटों पर लड़ रहे हैं- मखदुमपुर और इमामगंज से। मखदुमपुर उनकी पुरानी सीट है, जबकि इमामगंज के मैदान में वे इसलिए कूदे हैं कि वहां से विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी जनता दल यू के उम्मीदवार हैं। चौधरी से मांझी की पुरानी अदावत है। 
 
महादलितों के आइकॉन के रूप में राजग के अन्य प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार का दबाव झेल रहे मांझी को चुनाव मैदान में अपने वे बयान भी अब भारी पड़ रहे हैं जो मुख्यमंत्री रहते हुए और महादलितों को गोलबंद करने के अभियान के दौरान उन्होंने अगड़ी जातियों के खिलाफ दिए थे। उनके वे ही बयान अब विरोधियों के हथियार बने हुए हैं। इलाके के हिसाब से उनके विरोधी जनता को उनके बयानों की याद दिला रहे हैं।
 
दो सीटों से खुद चुनाव लड़ रहे मांझी ने अपने बड़े बेटे संतोष सुमन को कुटुंबा से उतारा है। खुद की दोनों सीटों के अलावा पुत्र समेत अपनी पार्टी की सातों सीटों पर किला फतह करना बड़ी चुनौती है। दूसरे चरण में राजग की बढ़त या घटत पर ही मांझी का राजनीति भविष्य निर्भर करेगा।

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान