Biodata Maker

मांझी बोले, मैं राजग का सबसे लोकप्रिय चुनाव प्रचारक

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (18:47 IST)
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और महादलित नेता जीतनराम मांझी ने बुधवार को कहा कि बिहार चुनाव में राजग के सभी सहयोगी दलों में वे सबसे लोकप्रिय चुनाव प्रचारक हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में राजग के अन्य घटक दलों के मुकाबले उनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को उन्हें और सीटें देनी चाहिए थीं क्योंकि हर जगह लोग उन्हें देखना चाहते हैं।
 
इन चुनावों में राजग और जदयू-कांग्रेस-राजद के महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है।
 
मांझी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को 40 सीटें दी जातीं तो पार्टी 35 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करती। उन्होंने कहा कि यह समय ही बताएगा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) को मात्र 21 सीट देने के निर्णय पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को पछतावा होगा या नहीं।
अगले पन्ने पर... मांझी से क्या बोले पासवान...

मांझी ने दावा किया कि गरीब लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान ने उनसे अनुरोध किया कि वह अलौली में टेलीफोन के माध्यम से एक चुनावी सभा को संबोधित करें। अलौली से पासवान के भाई और लोजपा के प्रदेशाध्यक्ष पशुपति पारस चुनाव लड़ रहे हैं।
 
पासवान बिहार के अन्य बड़े दलित नेता हैं और अनूसूचित जाति के मतदाताओं में उनकी अच्छी पकड़ है।
 
अपने जोरदार प्रचार अभियान के दौरान एक साक्षात्कार में मांझी ने कहा कि महागठबंधन टूटे हुए कांच के टुकड़े की तरह बिखर गया है और इन चुनावों में राजग को दो तिहाई बहुमत मिलेगा क्योंकि उसके सामने कोई चुनौती नहीं है।
 
उन्होंने कहा, 'इन चुनावों में मेरा प्रदर्शन भाजपा समेत अन्य सभी दलों से बेहतर रहेगा। इसका कारण यह है कि गरीबों के बीच मेरे समर्थन में एक लहर है क्योंकि मैंने उनके लिए काम शुरू किए थे और उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोक दिया। अब वे इसका बदला लेना चाहते हैं।’ (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश