Hanuman Chalisa

लालू यादव को चुनाव आयोग का नोटिस

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015 (22:26 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को यह कहते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया कि बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए उन्होंने प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
नोटिस में कहा गया है, आयोग की प्रथम दृष्टया राय है कि कथित बयान देकर आपने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और आयोग आपको कथित बयान के संदर्भ में 6 अक्‍टूबर 2015 की दोपहर तीन बजे तक या उससे पहले अपना रुख स्पष्ट करने का मौका देता है जिसमें असफल रहने पर निर्वाचन आयोग आपका आगे संदर्भ दिए बिना ही निर्णय करेगा। 
 
कथित जातिसूचक टिप्पणियां करने के लिए बिहार में मंगलवार को लालू के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राजद प्रमुख ने राघोपुर से अपना प्रचार शुरू करते हुए कथित तौर पर कहा था कि विधानसभा चुनाव पिछड़ी जातियों और अगड़ी जातियों के बीच सीधी लड़ाई है। उन्होंने यादवों और अन्य पिछड़ा वर्गों से भाजपा नीत राजग को परास्त करने के लिए धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का साथ देने का आह्वान किया था।
 
नोटिस जारी करते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें याद दिलाया कि जाति, नस्ल, धर्म, समुदाय या भाषा के आधार पर नागरिकों के विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य या नफरत की भावना का प्रसार जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 125 और भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 505(2) के तहत अपराध है।
 
आयोग का नोटिस बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय नायक द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई एक रिपोर्ट पर आधारित है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: उद्धव को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिवसेना शिंदे में होंगे शामिल

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

ब्रेक्जिट के 10 साल: ब्रिटेन को भारी पड़ा अलग होने का फैसला

80 मिनट की अमेरिका-ईरान वार्ता के बाद फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप की धमकी पर ईरान का कड़ा जवाब; संयुक्त फोटो सेशन भी रद्द

Top News 22 June: ट्रंप की धमकी से फिर भड़का ईरान, अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई