Hanuman Chalisa

लालू बोले, भागवत का मुखौटा हैं मोदी

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2015 (20:08 IST)
किशनगंज। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का मुखौटा हैं और उनके इशारे पर वे दलितों-पिछड़ों का आरक्षण छीनने की साजिश रच रहे हैं।
 
यादव ने किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के पौवाखाली और कोचाधामन प्रखंड के सुंदरवाड़ी में चुनावी सभा को कि उनके रहते दलितों और गरीबों से आरक्षण कोई छीन नहीं सकता। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता समाज को विभाजित करना ही जानते हैं और यही करके वे अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते हैं। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं से दूर रहने की जरुरत है।
 
राजद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता कहते हैं कि बिहार में जंगल राज है तो वे यहां के 'जंगल' में क्यों घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को विभाजित करके और झूठे वादे करके वोट लेने वालों को बिहार से खदेड़ने की जरुरत है। भाजपा नेता कहते हैं कि महागठबंधन की सरकार जंगल राज टू लाएगी, लेकिन महागठबंधन सरकार मंडल राज टू लाएगी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की