Hanuman Chalisa

आरके सिंह की चिंताओं से लोजपा भी सहमत

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2015 (17:36 IST)
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा कि वह भाजपा सांसद आरके सिंह की इन चिंताओं से सहमत है कि बिहार में दागी छवि वाले लोगों को पार्टी टिकट मिल रहा है, हालांकि उसने उनके विवादास्पद दावों को लेकर उठे विवाद को भाजपा का आंतरिक मामला बताया।
 
लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि सिंह के आरोपों का राज्य में राजग की संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
 
लोजपा ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 11 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उसे अपने 40 सीटों में से आठ और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। राजग में सीटों के बंटवारे के तहत लोजपा को 40 सीटें मिली है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं आरके सिंह की चिंताओं से सहमत हूं कि आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को टिकट नहीं मिलना चाहिए। ऐसे लोगों को राजनीति में प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए और सभी दलों को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। अतीत में लोजपा पर भी आपराधिक पृष्ठभूमि के अनेक लोगों को टिकट दिए जाने का आरोप लगता रहा है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! योगी सरकार ने गुणवत्ता सुधार के लिए तेज की अकादमिक टीम की तैनाती

जम्मू कश्मीर में 6.2 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में