Hanuman Chalisa

चुनाव आयोग निष्क्रिय, महागठबंधन का आरोप

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2015 (18:06 IST)
नई दिल्ली। महागठबंधन ने चुनाव आयोग पर बिहार विधानसभा चुनाव में निष्क्रिय रहने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा मतदाताओं के ध्रुवीकरण और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए आपत्तिजनक विज्ञापन प्रकाशित करा रही है, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
 
जदयू के सांसद और प्रवक्ता केसी त्यागी, कांग्रेस के प्रवक्ता आरपीएन सिंह एवं शोभा ओझा ने यहां चुनाव आयोग को भाजपा के खिलाफ इस संबंध में ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग का संवैधानिक दायित्व है लेकिन उसे बिहार चुनाव में जो निष्पक्षता दिखानी चाहिए थी वह अब तक देखने को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका से वे निराश हैं।
 
इन नेताओं ने कहा कि संसद के अगामी सत्र के दौरान चुनाव आयोग की भूमिका और निष्पक्षता के मुद्दे को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के विवादास्पद विज्ञापन प्रकाशित कराने के मामले को लेकर 30 अक्टूबर को भी आयोग को ज्ञापन दिया गया था और उसने भी माना था कि विज्ञापन विद्वेषजनक था और उसने विज्ञापन के प्रकाशन पर रोक लगा दी थी। साथ ही इस तरह के विज्ञापन आगे प्रकाशित नहीं कराने का आदेश दिया था। 
 
नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग के इस आदेश के बावजूद धार्मिक आधार पर मतों के ध्रुवीकरण के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराए जा रहे हैं। भाजपा धर्म और जाति के आधार पर वोट मांग रही है जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत