Hanuman Chalisa

चुनाव से पहले कट्टर माओवाद गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

Webdunia
सोमवार, 12 अक्टूबर 2015 (17:01 IST)
गया। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले में इसी 16 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में जारी छापेमारी अभियान के दौरान सोमवार को पुलिस ने एक कट्टर माओवादी को गिरफ्तार कर 30-30 किलोग्राम के 4 केन बम, 30 डेटोनेटर, 5 सिलेंडर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने के कच्चे माल और उपकरण बरामद किए।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने सोमवार को यहां बताया कि जिला पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने टेकारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोंच थाना के मथुरापुर गांव से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कट्टर सदस्य विनोद यादव को सोमवार को सुबह धरदबोचा।
 
उन्होंने बताया कि विनोद की निशानदेही पर मथुरापुर गांव से ही 30-30 किलोग्राम के 4 केन बम और विस्फोट में इस्तेमाल किया जाने वाला फ्यूज वायर बरामद किया गया तथा इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डुमरिया और इमामगंज थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में बम बनाने के सामान और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
 
इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी तथा हम सेक्युलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र से 30 डेटोनेटर और 5 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी बोेले, देश के लिए महत्वपूर्ण दिन

क्या TIME Magazine ने PM Modi को नजरअंदाज किया? इन 3 भारतीयों ने गाड़े झंडे! देखें TIME 100 List 2026

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से ज्‍यादा घायल, PM मोदी ने जताया शोक

Weather Update : कई राज्यों में गर्मी का कहर, लू की चेतावनी, यहां पारा 40 के पार

'जाति जनगणना शुरू हो चुकी है': संसद में अमित शाह ने अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब, मुस्लिम कोटे पर घेरा