Hanuman Chalisa

मुलायम बोले, नीतीश ने लालू को बनाया बेवकूफ

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2015 (20:29 IST)
भभुआ। सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पता नहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद जी की क्या मजबूरी थी कि चारा घाटोला मामले में नीतीश के उनको सजा दिलवाने के बावजूद वह उनके साथ जा खड़े हुए।
 
कैमूर जिले के जगजीवन स्टेडियम में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए मुलायम ने नीतीश पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पता नहीं लालू जी की क्या मजबूरी थी कि वे चारा घाटोला मामले में नीतीश द्वारा उनको सजा दिलवाने के बावजूद वह उनके साथ जा खड़े हुए।
 
उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में पांच साल की सजा होने से लालू जी को भारी राजनीतिक नुकसान हुआ पर आश्चर्य है कि उन्होंने नीतीश के साथ जाने का निर्णय लिया।
 
मुलायम ने नीतीश को धोखेबाज बताते हुए कहा कि जनता परिवार को एकजुट करने में उन्होंने शुरुआत में तो सहयोग किया पर बाद में उन्होंने धोखा दिया।
 
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बने नीतीश नीत धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन में सपा के लिए पहले एक भी सीट नहीं देने और बाद में छोड़ी गई तीन सीटें राकांपा के अस्वीकार कर दिए जाने पर उक्त सीटों के साथ लालू ने अपनी दो सीटें (कुल पांच) सपा को दी थी जिसे लेने से इंकार करते हुए उसने महागठबंधन से नाता तोडकर राकांपा सहित चार अन्य दलों के साथ मिलकर तीसरे मोर्चे का गठन कर लिया था।
 
मुलायम ने नीतीश के अपने शासनकाल के दौरान किए गए विकास के दावे पर प्रश्न खडा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार ने साढे तीन साल की अवधि में जितना विकास का काम किया उतना नीतीश अपने दस साल के शासनकाल के दौरान नहीं कर पाए।
 
उन्होंने लालू और नीतीश पर समाजवादी विचाराधारा को छोडकर कांग्रेस के साथ हाथ मिला लेने के लिए उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता इन्हें पहचान चुकी है और अब वह उनके झांसे में नहीं आने वाली है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज