Hanuman Chalisa

मुलायम के बयान से शरद पवार नाराज, छोड़ा साथ

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (20:22 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तीसरे मोर्चे को उस समय गहरा झटका लगा जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भाजपा समर्थक बयान का हवाला देते हुए मोर्चे से अलग हटने का निर्णय किया।
एनसीपी के महासचिव एवं सांसद तारिक अनवर ने यहां छह दलों के तीसरे मोर्चे से पार्टी के अलग होने के निर्णय की घोषणा की। अनवर ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के उस कथित बयान के प्रतिक्रिया में यह निर्णय किया गया है कि बिहार में भाजपा के पक्ष में लहर है और आने वाले दिनों में भाजपा यहां सरकार बनाएगी।
 
कटिहार से लोकसभा सदस्य तारिक अनवर ने कहा कि मतदान के दूसरे चरण में रोहतास और औरंगाबाद में अपने पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए मुलायम द्वारा दिया गया बयान दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होने वाला है।
 
एनसीपी नेता ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से मुकाबला कर धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखने के लिए छह दल एक साथ आए थे, लेकिन सपा प्रमुख का बयान प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से भाजपा को मदद करता है।
 
छह दलों के इस मोर्चे में सपा, एनसीपी के अलावा पप्पू यादव के नेतृत्व वाली जन अधिकार पार्टी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव की समाजवादी जनता पार्टी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि के नेतृत्व वाली समरस समाज पार्टी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल थी।
 
एनसीपी पहले जदयू, राजद, कांग्रेस महागठबंधन में शामिल थी। उसे विधानसभा की तीन सीटें आवंटित की गई थीं। वह यह कहते हुए महागठबंधन से अलग हो गई कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने एनसीपी को कम करके आंका है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की