Hanuman Chalisa

मोदी के भाषणों के सीधे प्रसारण पर रोक की मांग

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2015 (16:50 IST)
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ रहे महागठबंधन के नेताओं ने आज चुनाव आयोग से मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषणों का सीधा प्रसारण करने पर रोक लगाने की मांग की।

आयोग को इस आशय का ज्ञापन सौंपने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन, जनता दल यू के सांसद केसी त्यागी तथा पवन कुमार वर्मा ने कहा कि यदि मतदान के दिन मोदी की चुनावी सभाओं का सीधा प्रसारण होता है तो इससे मतदाता प्रभावित होगा और ऐसा करना आचार संहिता का उल्लंघन है।

ज्ञापन में कहा गया है 12 और 16 अक्टूबर को राज्य में पहले और दूसरे चरण के लिए 81 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है और इस दौरान मोदी बिहार में चुनावी रैलियां कर सकते हैं।

इन रैलियों से मतदान के दिन उनके भाषणों का सीधा प्रसारण होने की उम्मीद है और यदि उनकी चुनावी रैलियों का सीधा प्रसारण होता है तो इसे मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास माना जाएगा जो आचार संहिता का उल्लंघन होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग बिहार में निष्पक्ष मतदान सुनश्चित करेंगे और किसी भी दल द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने देंगे।

गठबंधन के नेताओं ने आयोग से यह भी मांग की कि मतदान के लिए आखिरी 48 घंटे में प्रधानमंत्री को बिहार में चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं दें। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज