Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री की रैलियां रद्द होने से जाएगा गलत संदेश : शत्रुघ्न

Webdunia
शनिवार, 17 अक्टूबर 2015 (17:02 IST)
पटना। भाजपा में अनदेखी से नाराज चल रहे पार्टी सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को अपनी एक और टिप्पणी से पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी जब उन्होंने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) की रैलियों के स्थगित होने से नकारात्मक संदेश जा रहा है।
 
शत्रुघ्न ने ट्वीट कर शनिवार को कहा कि हमारे स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री को जिस तरह से अंतिम समय में अपनी बिहार में आयोजित की जाने वाली रैलियों को स्थगित करना पड़ा, उससे नकारात्मक संदेश जा रहा है’।
 
स्टार प्रचारकों में शामिल होने के बावजूद बिहार में अब तक एक भी रैली को संबोधित नहीं करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के भाजपा नेताओं के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस अव्यवस्था और अवांछनीय स्थिति के लिए कुछ तानाशाह नेता जिम्मेदार हैं।
 
पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से सांसद शत्रुघ्न ने लिखा कि इच्छा, आशा और कामना है कि कुछ मुसीबतों और चुनावी समस्याओं के बावजूद हम बिहार विधानसभा चुनाव में आशा के अनुरूप प्रदर्शन कर सकेंगे। 
 
अटल बिहारी सरकार में मंत्री रहे शत्रुघ्न ने शुक्रवार को दाल की बढ़ती कीमत पर चिंता जताते हुए केंद्र से इस पर रोक लगाने के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की थी। बक्सर, पालीगंज और वैशाली में प्रधानमंत्री की रद्द की गई रैलियों को लेकर सिन्हा का यह बयान आया है।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन ने विधानसभा के पहले दो चरणों के मतदान में गठबंधन के पक्ष में बेहतर मतदान को रैलियों को रद्द करने की वजह बताया है हालांकि भाजपा ने इस बात को खारिज कर दिया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार