Hanuman Chalisa

लालू-नीतीश के कारण बिहार में बंद हुईं चीनी मिलें : मोदी

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2015 (17:28 IST)
मढ़ौरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के युवाओं को राज्य में रोजगार नहीं मिलने का प्रमुख कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 25 वर्षों के शासनकाल को बताते हुए रविवार को कहा कि दोनों नेताओं ने माहौल इतना खराब किया कि यहां चीनी मिलें धड़ाधड़ बंद होती चली गईं।
मोदी ने छपरा जिले के मढ़ौरा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदियों से बिहार औद्योगिक क्षेत्र माना जाता रहा है। प्रदेश की चीनी मिलें यहां की मीठी बोली में और मिठास घोलती थीं। 
 
चीनी उद्योग फलने-फूलने के कारण राज्य के किसानों के जेब में पैसा रहता था तथा युवाओं को रोजगार मिलता था। उन्होंने कहा कि  यादव और कुमार ने चीनी मिलों को बंद करवाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली की स्थिति अच्छी रहती तो यहां कल-कारखाने लगते। दोनों नेताओं की नीतियों के कारण यहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे हैं और उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां के युवा बूढ़े माता-पिता को छोड़कर हजारों मील दूर जाकर नौकरी करने के लिए मजबूर हैं। 
 
मोदी ने नौजवानों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब उनका भविष्य और उनके सपनों को कोई नहीं कुचल पाएगा, क्योंकि यादव और कुमार के शासन के दिन समाप्त होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अब पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि यादव और कुमार की गलत नीतियों के कारण ही 25 साल पूर्व जो बच्चा पैदा हुआ था, उसे आज रोजी-रोटी के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी समस्याओं का समाधान विकास ही है। उल्लेखनीय है कि बिहार की 28 चीनी मिलों में से 16 चीनी मिलें बंद पड़ी हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी