Hanuman Chalisa

पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन किया!

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2015 (20:07 IST)
नई दिल्ली। बिहार के महागठबंधन साझेदारों जदयू और कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने केंद्र सरकार में समूह डी, सी और बी के गैर राजपत्रित पदों के लिए आगामी एक जनवरी से साक्षात्कार समाप्त करने की घोषणा करके आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इन दलों ने साथ ही यह दावा भी किया कि इसका उद्देश्य आरक्षण नीति पर रोक लगाना है।
जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि घोषणा ऐसे समय की गई है जब बिहार विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव यह होगा कि इससे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण नीति की समीक्षा के आह्वान का प्रभावी क्रियान्वयन होगा।
 
त्यागी ने इसके साथ ही मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अपनी आगामी ब्रिटेन यात्रा के दौरान लंदन स्थित बीआर अंबेडकर के घर का स्मारक के तौर पर उद्घाटन करने की योजना के बारे में बात करके आचार संहिता का उल्लंघन किया, ताकि राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा सके। 
 
त्यागी के साथ कांग्रेसी नेता आरपीएन सिंह और जानेमाने अधिवक्ता केटीएस तुलसी भी थे। त्यागी ने कहा, प्रधानमंत्री की केंद्र सरकार के समूह डी, सी, बी गैर राजपत्रित पदों के लिए साक्षात्कार समाप्त करने की घोषणा का मतलब है आरक्षण नीति को अलविदा करना, क्योंकि भर्ती केवल योग्यता के आधार पर होगी। मोदी के बयान का ऐसा ही मतलब निकलता है। 
 
उन्होंने कहा, हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और हम इसे लेकर जल्द ही चुनाव आयोग के पास जाएंगे और इस मुद्दे को संसद के भीतर और बाहर भी उठाएंगे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी