Hanuman Chalisa

मजबूत और स्थिर सरकार के लिए वोट दें-नरेन्द्र मोदी

Webdunia
बांका। बांका में बिहार विधानसभा चुनाव की रैली को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि....
* नरेन्द्र मोदी ने माओवादियों से अपील की कि हथियार छोड़कर बिहार के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। 
* बुलेट की कोख से विनाश होता है, जबकि बैलट की कोख से विकास पैदा होता। 
* इस बार मजबूत और स्थित सरकार के लिए वोट करें। 
* ऐसी स्थिति लाएं कि नौजवानों को घर न छोड़ना पड़े, लोगों को यहीं रोजगार मिले। 
* एक बार निर्णय कर लीजिए, मैं हर पल बिहार और आपके साथ खड़ा रहूंगा। 
* मैं दिखा दूंगा कि हिन्दुस्तान का विकास बिहार से शुरू हो रहा है। 
* बिहार वर्ल्ड बैंक सर्वे के अनुसार आज भी 27वें स्थान पर है, जबकि झारखंड 29वें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है।
* झारखंड में यह बदलाव संभव हुआ भाजपा की सरकार बनने के बाद। 
* विश्व बैंक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में उद्योग लगाना आसान नहीं।
* मेरी सरकार ने तय किया है कि गरीबों के घर 24 घंटे पहुंचाई जाएगी।
* प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का फायदा 3 लाख से ज्यादा लोगों ने उठाया है। 
* हम गांव, गरीब, किसानों को ताकतवर बनाने के लिए योजनाएं चला रहे हैं।
* नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि इन पर कोई भरोसा नहीं कर सकता। मैंने गुजरात से बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसा भेजा था, जिसे इन अहंकारियों ने लौटा दिया था। 
* इन लोगों को आपसे वोट मांगने का हक नहीं है क्योंकि इन्होंने आपके साथ धोखा किया है। इन्होंने आपको बिजली देने का वादा किया था, लेकिन नहीं मिली। 
* बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना भी गरीबों के लिए ही है। 
* गरीबों की बात करने वाले लोगों ने गरीबों को घर तक नहीं दिया। 
* 2022 तक हम हिन्दुस्तान के हर गरीब को घर देंगे। 
* गरीबों की सेवा किए बिना देश का कल्याण होने वाला नहीं है। 
 
* आपने सब कुछ देख लिया, एक बार विकासवाद को वोट दीजिए। हमारी सभी समस्याओं का समाधान विकास में है। 
* बिहार ने सामंतवाद, पूंजीवाद और अहंकारवाद भी देखा है। 
* बिहार ने अलगाववाद, फासीवाद और वंशवाद भी झेला है। 
* मुझे इस स्थिति में बदलाव लाना है, जिससे लोगों को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े।
* हर आंदोलन बिहार से शुरू होता है। 
* बिहार को सवा लाख करोड़ पैकेज देकर दिल्ली सरकार ने कोई अहसान नहीं किया, यह आपका हक है। 
* मैं तो आपने जो काम दिया है, उसे सिपाही कर तरह पूरा करने की कोशिश कर रहा हूं। 
* अमेरिका में रहने वाले बिहार के लोग बिहार को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। 
* बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
 भारत को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहली जिम्मेवारी है बिहार को आगे बढ़ाना। 
* यहां विकास हो, नौजवानों को रोजगार मिले, किसान कल्याण के लिए प्रगतिशील नीतियां बनाई जाएं।
* माता, बहनों की शक्ति भारत का भाग्य बदलने के काम आए। 
* बिहार के आगे बढ़े बिना हिन्दुस्तान कभी आगे नहीं बढ़ सकता। 
* महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुझे यहां आने का मौका मिला। 
* मैं बिहार की जनता से प्रार्थना करने आया हूं। 
* मुझे बांका को नमन करने का सौभाग्य मिला। बहुत लंबे अरसे के बाद यहां कोई प्रधानमंत्री आया है। 
* चुनाव घोषित होने के बाद यह मेरी पहली रैली है। 
* लोगों की उपस्थिति को देखकर लग रहा है कि यह रैली नहीं रैला है। 
* इस बार बिहार दो दिवाली मनाएगा। एक चुनाव परिणाम के दिन, दूसरी दिवाली के दिन। 
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: उद्धव को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिवसेना शिंदे में होंगे शामिल

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

ब्रेक्जिट के 10 साल: ब्रिटेन को भारी पड़ा अलग होने का फैसला

80 मिनट की अमेरिका-ईरान वार्ता के बाद फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप की धमकी पर ईरान का कड़ा जवाब; संयुक्त फोटो सेशन भी रद्द

Top News 22 June: ट्रंप की धमकी से फिर भड़का ईरान, अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई