Hanuman Chalisa

मोदी से बोले नीतीश, लौटा दो पुराने ही दिन...

Webdunia
शनिवार, 17 अक्टूबर 2015 (23:10 IST)
पटना। धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन के दो कद्दावर नेता नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना प्रहार तेज करते हुए दावा किया है कि बिहार विधानसभा के पहले दो चरणों के चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान हुआ है।
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट संदेश में शनिवार को कहा कि दस महीनों की लगातार गिरावट के बाद निर्यात इस वर्ष सबसे निचले स्तर पर चला गया है।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन आने के वादे पर कटाक्ष करते हुए कहा, मोदी जी, अच्छे दिन तो छोड़िए, हमें हमारे पुराने दिन ही लौटा दीजिए। सारण जिला के बनियापुर में शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने दावा किया कि जहां तक उन्हें जो जानकारी प्राप्त हुई है बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों में भाजपा को भारी नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने कहा, भाजपा ने बिहार में हवा बनाने की कोशिश की, पर दो चरणों के मतदान ने उनकी हवा निकाल दी। बाद में पटना जिला के फुलवारी शरीफ में जदयू उम्मीदवार श्याम रजक के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन की एकजुटता की चर्चा करते हुए उसने बड़ी आसानी से सीटों का समझौता करते हुए यह चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेंगे उस चेहरे को पेश कर दिया पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच एकजुटता नहीं होने के साथ उन्होंने अपना-अपना अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किया और दो चरणों का चुनाव संपन्न होने के बाद भी कौन उनका नेता (मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार) होगा इस बारे में निर्णय नहीं कर पाएं हैं।
 
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री और भाजपा पर प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि जब भाजपा की दाल बिहार में नहीं गली तो उसने उसे महंगी कर दिया। वे गरीबों की थाली छीनकर पूंजीपतियों की जेब भर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...