Hanuman Chalisa

मोदी पर नी‍तीश का निशाना-‘अच्छे दिन तो छोड़िए, हमारे पुराने दिन ही लौटा दीजिए’

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2015 (17:23 IST)
पटना। नीतीश कुमार ने चुनाव नतीजों के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनने का विश्वास जताया और दालों की आसमान छूती कीमतों तथा गिरते निर्यात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कटाक्ष किया कि ‘अच्छे दिन तो छोड़िए, हमारे पुराने दिन ही लौटा दीजिए’।
भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने उनके कटाक्ष का कटाक्ष में ही जवाब देते हुए कहा कि लालू प्रसाद से हाथ मिलाने वाले नीतीश चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, भाजपा किसी भी कीमत पर जंगलराज के दिनों को नहीं लौटने देगी। नीतीश ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा कि मोदी मॉडल ऑफ गवर्नेस : आम आदमी की थाली से दाल गायब और दिल्ली से कृषि एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री गायब।' 
 
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दस महीने की लगातार गिरावट के बाद अब निर्यात इस वर्ष सबसे निचले स्तर पर। मोदीजी अच्छे दिन तो छोड़िए, हमें हमारे पुराने दिन ही लौटा दीजिए।' सोशल नेटवर्किंग साइट पर चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने से संबंधित एक सवाल के जवाब में बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबकी इच्छा और अशीर्वाद से मुझे विश्वास है कि वह दिन दूर नहीं है। नीतीश पिछले कुछ दिनों से सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनसे पूछे गए 500 सवालों में से रोज एक का जवाब दे रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...