Hanuman Chalisa

विकासवाद की राजनीति करती है भाजपा : गडकरी

Webdunia
रविवार, 4 अक्टूबर 2015 (18:16 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दे रहा है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोई जातिवाद की बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के योग्य कई नेता है और इसे कब जाहिर करना है, यह भाजपा अपनी रणनीति के अनुरूप स्पष्ट करेगी।
 
गडकरी ने इस बात से इंकार किया कि भाजपा जाति के खेल में शामिल हो गई है और कहा कि हम ऐसा खेल नहीं खेल रहे हैं, हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोई जातिवाद नहीं कर रहे हैं और विकास की बात कर रहे हैं।
 
एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं जातिवाद का कट्टर विरोधी हूं और कोई भी व्यक्ति जात पात, पंथ या धर्म से नहीं बल्कि अपने गुणों के कारण बड़ा होता है। इसलिए विकास की राजनीति होनी चाहिए।
 
बिहार चुनाव में जातिवाद से जुड़े बयानों पर एक सवाल के जवाब में गडकरी ने हालांकि कहा कि हम कितना भी जातिवाद रहित राजनीति चाहते हों हम जातिवाद का कितना भी विरोध करते हों तो भी जातिवाद अस्तित्व में है। चुनाव जीतने के लिए लड़ा जाता है, एक स्ट्रेटजी होती है, कोई माने या नहीं माने यह जमीनी हकीकत है।
 
बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं घोषित करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषित करना या नहीं करना यह पार्टी का अधिकार है, उसकी रणनीति है। इस समय बिहार में मुख्यमंत्री बनने लायक हमारे कई नेता हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज