बिहार चुनाव : क्या कहते हैं सर्वेक्षण...

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (21:10 IST)
नई दिल्ली। बिहार में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है लोगों की इसमें दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। नीत नए समीकरण सामने आ रहे हैं जिसमें कभी राजग की सरकार बनती नजर आती है तो कभी महागठबंधन की जीत की संभावना नजर आती है। पीएम मोदी  की  बिहार में चुनावी रैलियों  को देखते  हुए यह मुकाबला मोदी वर्सेस नीतीश कुमार हो चला है। आइए नजर डालते हैं बिहार से जुड़े चुनावी सर्वेक्षणों पर... 


सीएनएन-आईबीएन-एक्सिस के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में महागठबंधन को बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 137 सीटें और राजग को केवल 95 सीटें जीतने की संभावना जताई गई है।
दल सीट
महागठबंधन 137
राजग 95
अन्य 10 
इस सर्वेक्षण में बताया गया है कि एकल पार्टी के तौर पर भाजपा को सबसे ज्यादा 82 सीटें मिलेंगी जबकि इसके सहयोगियों को केवल 13 सीटें वहीं इसमें जदयू को 69, लालू प्रसाद यादव के राजद को 48 और कांग्रेस को 20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।   
 


आज तक-सिसरो : इस सर्वेक्षण में कहा गया कि चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन को 117 से 127 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 107 से 115 सीटें मिलने की संभावना है और अन्य दल भी 8 से 12 सीटों पर जीत प्राप्त कर सकते हैं।
 
दल  सीट 
महागठबंधन 117-127
राजग  107-115
अन्य  8-12
सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है, जबकि राजग को 39 फीसदी वोट मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। 

लोकनीति-सीएसडीएस सर्वे : सितंबर के आखिरी हफ्ते में द इंडियन एक्सप्रेस और जनसत्ता के लिए विशेष तौर पर किए गए लोकनीति-सीएसडीएस के चुनाव पूर्व सर्वे में यह संकेत मिला कि चुनाव में एनडीए कम से कम महागठबंधन से 4 फीसदी ज्यादा वोट हासिल कर सकता है।
 
दल  वोट प्रतिशत 
महागठबंधन  38 प्रतिशत वोट
राजग  42 प्रतिशत वोट
अन्य  20 प्रतिशत वोट 

सर्वे ने बताया कि अगर चुनाव सितंबर के आखिरी हफ्ते में तय होता तो एनडीए को 42 फीसदी वोट मिलते और महागठबंधन को 38 फीसदी वोट मिल पाते। समाजवादी पार्टी और पप्पू यादव के नेतृत्व में बना तीसरा मोर्चा भी कोई असर छोड़ता नजर नहीं आ रहा है। सर्वेक्षण में असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएम मुश्किल से ही कोई कसर छोड़ पा रही है।
 
एबीपी न्यूज-नीलसन सर्वे : न्यूज चैनल एबीपी और नीलसन के सर्वे में बिहार में मोदी लहर दिखाई दे रही है। 7 अक्टूबर को जारी किए गए सर्वे के अनुसार अगर आज बिहार में चुनाव हों तो 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग को 128 सीटें मिलेंगी। वहीं, जदयू के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 112 सीटें मिल सकती है। सर्वे के मुताबिक, राजग को 42 फीसदी, महागठबंधन को 40 और अन्य को 18 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
 
पार्टी  सीट 
महागठबंधन  112
राजग  128
अन्य  03

इस सर्वे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता रेटिंग बराबर होने की बात भी सामने आई। सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि बिहार में सबसे लोकप्रिय नेता कौन है, तो 48 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार के पक्ष में और उतने ही लोगों ने मोदी के पक्ष में राय दी।
 
इस सर्वे में 49 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार को पहली पसंद बताया जबकि सुशील मोदी के पक्ष में 41 फीसदी लोगों ने राय दी। 
 
इंडिया टीवी-सी वोटर : इस सर्वेक्षण के अनुसार, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा की अगुवाई वाले राजग के बीच की चुनावी जंग में राजग को आंशिक बढ़त दिखाई दे रही है।
दल सीट 
महागठबंधन 116
राजग 119
अन्य  08

इस सर्वे के मुताबिक नीतीश, लालू व कांग्रेस का गठबंधन मौजूदा हाल में बिहार में 116 सीटें जीत सकता है, जबकि राजग को 119 सीटों पर सफलता मिल सकती है। अन्य दल 08 सीटें जीत सकते हैं।
 
टाइम्स नाउ-सी वोटर : इस सर्वे में राजग और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर बताई है। सर्वे के अनुसार, 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग को 117 सीटें, महागठबंधन को 112 और अन्य को 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। 
 
दल  सीट 
महागठबंधन  112 
राजग  117 
अन्य  14

सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए लोकप्रियता के मामले में नीतीश कुमार अब भी अन्य दावेदारों से बहुत आगे हैं। 46.8% लोगों ने इस पद के लिए उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। भाजपा के सुशील कुमार मोदी को 16%, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को 6.7% और रामविलास पासवान को 3.9% लोगों ने वोट किया।
 
सर्वे में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 42 फीसदी वोट की बात कही गई। अन्य को 15 फीसदी वोट मिलने की बात सर्वे में सामने आई।
 
न्यूज नेशन : टीवी चैनल न्यूज नेशन के सर्वे में राजग गठबंधन को 111-115 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। वहीं, जदयू के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 125-129 सीट और अन्य को 2-4 सीट का अनुमान लगाया गया। इस सर्वे में 42 फीसदी लोगों ने राजग के पक्ष में राय दी जबकि 45 फीसदी ने महागठबंधन पर विश्वास जताया है।
दल  सीट 
महागठबंधन  125 -129
राजग  111-115
अन्य  2-4

 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

अमित शाह की नक्सलियों को खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं होगी बातचीत, हथियार छोड़ें, करें आत्मसमर्पण, बता दी आखिरी तारीख

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं

Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त

सभी देखें

नवीनतम

गाजा में कैफे पर इजराइल ने किया भीषण हवाई हमला, 67 लोगों की मौत

हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, 23 लोगों की मौत, 259 सड़कें बंद, बिजली-पानी सप्‍लाई हुई बाधित, IMD ने जारी किया अलर्ट

vodafone idea ने 23 और शहरों में बढ़ाई 5G सेवा

कौन होगा BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्यों हो रही है देरी, आखिर कहां फंसा है पेंच

प्रयागराज : दलित किशोरी का धर्मांतरण कर केरल में आतंकी बनाने की साजिश! पीड़िता की सहेली और उसका साथी गिरफ्तार