Hanuman Chalisa

राहुल बोले, मोदी के पास ध्रुवीकरण की रणनीति

Webdunia
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (19:05 IST)
मांड्या। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दादरी घटना के आलोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनके पास हिंदुओं और मुस्लिमों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करके ध्रुवीकरण करने की एक रणनीति है। राहुल ने साथ ही कहा कि मोदी का इतिहास है।
 
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री के पास इस देश का ध्रुवीकरण करने की एक रणनीति है। उनके पास हिंदुओं और मुस्लिमों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाने की एक रणनीति है।
 
उन्होंने कहा कि आप यह प्रत्येक चुनाव में देख सकते हैं, ध्रुवीकरण हो रहा है, दंगे हो रहे हैं। दादरी की घटना में भाजपा के लोग शामिल थे।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द पर जोर देते हुए की गई टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी की, 'प्रधानमंत्री का एक इतिहास है और प्रधानमंत्री की एक पार्टी है जो बिल्कुल ही अलग तरीके से व्यवहार कर रही है और ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि वह इसे रोकना चाहते हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि मोदी ने गुरुवार को साम्प्रदायिक सौहार्द पर जोर देते हुए कहा था कि हिंदुओं और मुस्लिमों को एकदूसरे से नहीं बल्कि साथ मिलकर गरीबी से लड़ना चाहिए।
 
राहुल गांधी कांग्रेस शासित इस राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं जिस दौरान वह सूखे एवं अन्य कृषि समस्याओं से प्रभावित किसानों से मिलेंगे। उन्होंने केंद्र पर किसानों के हितों को नजरंदाज करने का आरोप लगाया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत