Hanuman Chalisa

मोदी चाहते हैं लोग गाएं ‘दाल-रोटी मत खाओ प्रभु के गुण गाओ’ : राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 2 नवंबर 2015 (18:46 IST)
अररिया (बिहार)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके काम कांग्रेस की सत्ता में जल्द वापसी कराएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने महंगाई कम करने का वादा किया था।
दाल की कीमत 70 रुपए प्रतिकिलो से 200 प्रति किलोग्राम पहुंच गयी है। एक समय था जब लोग कहते थे कि ‘दाल रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ’। अब मोदी चाहते हैं कि लोग गाएं ‘दाल रोटी मत खाओ प्रभु के गुण गाओ’। इससे राजग का शासन जल्द ही समाप्त हो जाएगा और कांग्रेस सत्ता में वापस आएगी। राहुल के मुताबिक मोदी पिछले एक साल से अधिक समय से सत्ता में हैं, लेकिन जरूरी चीजों के दाम कम होने के बजाय बढ़ गये हैं।
 
राहुल ने कहा उन्होंने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। क्या आपमें से किसी को रोजगार मिला।’’ विदेशों में जमा भारतीय कालेधन का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री धन वापस लाने और प्रत्येक नागरिक के बैंक खातों में 15 लाख रपये जमा करने के वादे को पूरा करने में भी नाकाम रहे।
 
उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के इस बयान की आलोचना की कि ‘यदि कोई कुत्ते को भी पत्थर मारता है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। फरीदाबाद में कथित तौर पर आग लगने की घटना में मारे गये दलित परिवार के दो बच्चों की मौत के सवाल पर मंत्री के इस बयान को संवेदनहीन माना गया था।
 
राहुल ने सिंह का नाम लिए बिना कहा कि दोनों बच्चे कुत्ते नहीं थे। वे देश के नागरिक थे। वे भारत का भविष्य थे। उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बिहार के लोगों पर निशाना साधने का आरोप लगाया। ‘मेक इन इंडिया’ अभियान पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि इससे केवल मोदी के दोस्तों को ठेके मिले हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

Top News : हार्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव, महिला बिल गिरने पर NDA आक्रामक

हार्मुज स्ट्रेट पर सस्पेंस: ईरान ने अमेरिका की नाकेबंदी पर दी बड़ी चेतावनी

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 हथियारबंद बदमाश 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार, स्पेशल विमान से पहुंचे DGP कैलाश मकवाना

TET मामले पर सक्रिय CM डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका, शिक्षकों के हित में बड़ा कदम

संभल में बड़ी कार्रवाई, ग्राम सभा जमीन से हटे अवैध कब्जे, लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी योगी सरकार