Hanuman Chalisa

शरद यादव को चुनाव आयोग का नोटिस

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (22:40 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को जदयू के अध्यक्ष शरद यादव को उस टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने दैवीय क्रोध के नाम पर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश की। आयोग ने कहा कि यादव ने बिहार में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन किया है।
 
आयोग ने बीते सात अक्टूबर को नालंदा में एक चुनावी रैली के दौरान यादव की ओर से की गई कथित टिप्पणी पर संज्ञान लिया था। यादव ने कहा था, 'जो अपना वादा पूरा नहीं करते, तो हिंदुओं को स्वर्ग में जगह नहीं मिलेगी और मुस्लिम जन्नत में अल्लाह से नहीं मिल पाएंगे।'
 
चुनाव आयोग ने कहा कि किसी मतदाता के स्वतंत्र मतदान के अधिकार में दखल देना और उसे यह यकीन दिलाने की कोशिश करना कि वह दैवीय क्रोध का शिकार हो जाएगा, दरअसल आईपीसी के साथ-साथ 1951 के जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों का भी उल्लंघन है।
 
आयोग ने यादव को नोटिस का जवाब देने के लिए 17 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक का वक्त दिया है। इस समयसीमा तक जवाब न देने पर आयोग कोई भी फैसला करने के लिए स्वतंत्र होगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान