Hanuman Chalisa

शत्रुघ्न सिन्हा ने डाला वोटा, प्रचार से रहे दूर

Webdunia
बुधवार, 28 अक्टूबर 2015 (22:08 IST)
पटना। चुनाव प्रचार अभियान में अपनी गैर मौजूदगी से ध्यान खींचने वाले भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डाला लेकिन एक बार फिर पार्टी के प्रदेश नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश रचने को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की।
 
पटना में अपने निवास के समीप मतदान केंद्र सेंट सेवेरेंस स्कूल में वोट डालने के बाद सिन्हा ने कहा कि मैं अपनी मूल बांकीपुर सीट में चुनाव के लिए वोट डालने का अपना राष्ट्रीय कर्तव्य पूरा करने के लिए आया हूं।
 
अपने कई ट्वीटों से भाजपा को असहज स्थिति में डालने वाले सिन्हा ने कहा कि वह बस मतदान करने आए हैं और आज यहां से चले जाएंगे।
 
पटना साहिब से दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए अभिनेता से नेता बनने वाले सिन्हा ने यह कहते हुए प्रदेश भाजपा नेताओं पर नाराजगी प्रकट की कि हेमामालिनी और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड स्टारों ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया लेकिन उनके अपने बिहारी बाबू को बिहार में पार्टी के कुछ स्वयंभू बड़े नेताओं के एक वर्ग की साजिश के चलते दूर रखा गया।
 
उन्होंने अपने ट्वीटों के लिए कोई अफसोस नहीं प्रकट किया जिनसे उनकी पार्टी को कहते नहीं बन रहा था जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद को भाजपा पर हमला करने का मौका मिला।
 
सिन्हा ने कहा, 'मैंने कुछ गलत नहीं कहा। मेरी मंशा कमियों को उजागर करना और समय से उन्हें दुरूस्त करना था। मैंने दालों के बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने की बात कही, क्योंकि पहले प्याज के बढ़ते मूल्य ने लोगों को रूलाया था। उन्होंने एक बार फिर यह कहा कि पार्टी को चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना चाहिए था।'
 
उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि यदि भाजपा से किसी को चुनने में दिक्कत है तो हम रामविलास पासवान को चुन सकते हैं। चूंकि यह नहीं हुआ जिससे नरेंद्र मोदी को राजग उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए छोटे कस्बों एवं इलाकों में जाना पड़ रहा है।'
 
जब सिन्हा से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि पार्टी उनके विरूद्ध कार्रवाई कर सकती है, सिन्हा ने कहा कि वैसे तो उन्होंने लक्ष्मण रेखा नहीं लांघी है लेकिन उसके बाद भी यदि पार्टी मेरे विरूद्ध कार्रवाई करती है तो मैं सच बोलने की कीमत चुकाने को तैयार हूं।
 
लंबे समय तक पार्टी के बड़े प्रचारक रहे नाराज सिन्हा ने कहा कि मेरी अब पार्टी से कोई मांग, कमांड या आकांक्षा नहीं है। उन्होंने कहा, 'क्या उसने दिल्ली में भारी हार या हिमाचल प्रदेश में सत्ता गंवाने को लेकर किसी के खिलाफ कार्रवाई की? ऐसे में मुझ जैसे गरीब एवं शरीफ के खिलाफ कार्रवाई का क्या औचित्य है?' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की