Hanuman Chalisa

कांग्रेस की वजह से पीएम बने मोदी...

Webdunia
शनिवार, 17 अक्टूबर 2015 (19:20 IST)
बक्सर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को करीब छह दशक के कांग्रेस शासन पर मोदी द्वारा बार-बार किए जाने वाले हमलों को लेकर उन्हें आड़े हाथ लिया। कांग्रेस ने लोकतंत्र को पुरजोर तरीके से मजबूत करने का काम किया है और इसी वजह से आज मोदी प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सके हैं।
 
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकार लोगों पर अपनी विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के काल में सांप्रदायिक उन्माद पैदा किया जा रहा है, निर्दोषों की हत्या अफवाहों पर की जा रही है और बुद्धिजीवियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे देश का लोकतांत्रिक और सामाजिक तानाबाना खतरे में पड़ गया है।
 
यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने करीब छह दशक के कांग्रेस शासन पर मोदी द्वारा बार-बार किए जाने वाले हमलों को लेकर उन्हें आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को पुरजोर तरीके से मजबूत करने का काम किया है और इसी वजह से आज मोदी प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सके हैं।
 
सोनिया ने कहा, 'भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आदशरें से भटक रही है। लोगों पर अपनी विचारधारा थोपकर यह हमारे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे पैदा कर रही है। सांप्रदायिक तनाव पैदा किए जा रहे हैं।'
 
दादरी कांड और बुद्धिजीवियों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'लोगों की हत्या अफवाहों के आधार पर की जा रही है। जिस तरह से बुद्धिजीवियों पर हमले किए जा रहे हैं, उससे उन्हें अपनी राय जाहिर करने की आजादी से वंचित किया जा रहा है। यह सांप्रदायिक सद्भाव की नींव कमजोर करने की कोशिश कर रही है। यह सिर्फ दुख की बात नहीं बल्कि शर्मनाक भी है।'
 
सोनिया ने लोगों, खासकर किसानों, महिलाओं और युवाओं, से किए गए वादे पूरा करने में नाकाम रहने को लेकर मोदी को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने सब्जियों और दालों सहित जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी बार-बार कहते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 60 साल में किया ही क्या है, कांग्रेस ने तो कुछ नहीं किया। 
 
सोनिया ने कहा, 'मैं आप सब, खासकर युवाओं, से कहना चाहती हूं कि एक वक्त था जब औपनिवेशिक शासन के कारण देश में कुछ भी नहीं बचा था। पिछले 60 साल में कांग्रेस पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग सहित परमाणु एवं अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।'
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता, अखंडता और विरासत को बचाया है। पार्टी देश को प्रगति पथ पर लेकर गई है और सामाजिक तानेबाने का संरक्षण किया। इसके लिए उसने अपने नेताओं का बलिदान भी दिया।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने लोकतंत्र को मजबूत बनाया जिसके कारण मोदी आज प्रधानमंत्री बन सके। क्या पिछले डेढ़ साल में यह सब हो गया? यदि आप कांग्रेस द्वारा लाई गई प्रगति को नहीं देख पा रहे तो यह किसका दोष है। यह आपका दोष है। बिहार विधानसभा के चुनाव जारी है। दो चरणों के चुनाव पूरे हो चुके हैं। तीन चरणों के चुनाव बाकी हैं। तीसरे चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को होगा जिसमें 50 सीटों पर मतदान होना है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत