Hanuman Chalisa

चलेगा मोदी का जादू, 51 पर सिमट जाएगा महागठबंधन!

Webdunia
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (22:46 IST)
नई दिल्ली। बिहार में नए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में भाजपा नीत राजग को जहां 162 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन को केवल 51 सीटें मिलने की बात कही गई है।
 
जी न्यूज और सर्वेक्षण एजेंसी ‘जनता का मूड’ द्वारा 12 अक्टूबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनावों से तीन दिन पहले किए गए नवीनतम सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा, लोजपा, आरएलएसपी और हम वाली राजग को 243 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।
 
सर्वेक्षण में कहा गया है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद नीत महागठबंधन को महज 51 सीटें मिलेंगी। सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि 30 सीटों पर कांटे की टक्कर होगी जिसमें कोई भी पार्टी जीत सकती है।
 
सर्वेक्षण बताता है कि संपूर्ण वोट प्रतिशत में राजग गठबंधन को 54.8 फीसदी वोट मिलेगा और महागठबंधन को 40.2 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है जबकि अन्य को छह फीसदी वोट मिलेंगे।
 
जातिगत जुगलबंदी में यादव को छोड़कर राजग को विपक्षियों पर बढ़त हासिल है। यादवों का वोट महागठबंधन को ज्यादा मिलने की उम्मीद है। अगड़ी जाति के 65 फीसदी लोगों का वोट राजग गठबंधन को मिलने के संकेत दिख रहे हैं। इसका दलित और महादलित पर सकारात्मक प्रभाव है जहां राजग को 57 फीसदी वोट मिलने वाला है लेकिन ‘महागठबंधन’ को केवल 36 फीसदी वोट मिलेगा।
 
सर्वेक्षण के मुताबिक ओबीसी 55 फीसदी राजग गठबंधन का पक्ष लेते दिख रहे हैं जबकि केवल 40 फीसदी ‘महागठबंधन’ के साथ दिख रहे हैं। लेकिन यादव मतदाताओं में महागठबंधन को 50 फीसदी वोट के साथ बढ़त हासिल है जबकि राजग गठबंधन को 45 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।
 
सर्वेक्षण में कहा गया है कि बिहार में केवल 35 फीसदी मुस्लिम राजग का समर्थन कर रहे हैं जबकि 58 फीसदी ‘महागठबंधन’ के पक्ष में हैं। सर्वेक्षण पांच और आठ अक्टूबर के बीच 243 विधानसभा सीटों पर किया गया। सर्वेक्षण एजेंसी ‘जनता का मूड’ ने 54411 लोगों से फोन पर संपर्क किया।
 
राज्य में 2010 के विधानसभा चुनावों में तत्कालीन भाजपा-जदयू गठबंधन ने 206 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि लालू प्रसाद की राजद और रामविलास पासवान की लोजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
 
बिहार विधानसभा चुनाव पांच चरणों में 12, 16, 28 अक्टूबर, एक और पांच नवम्बर को होंगे। वोटों की गिनती आठ नवम्बर को होगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही