Hanuman Chalisa

नीतीश गांव-गांव में खुलवा देंगे बूचडखाना-सुशील मोदी

Webdunia
रविवार, 4 अक्टूबर 2015 (17:09 IST)
पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गोमांस को लेकर राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बयान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जोड़ते हुए कहा कि यदि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कुमार को फिर से सरकार बनाने का मौका मिला तो वह गांव-गांव में बूचड़खाना खुलवा देंगे।
 
मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा है कि जदयू के वरिष्ठ नेता कुमार ने गांव-गांव में शराब की भट्ठी खुलवा दी है और यदि वह फिर मुख्यमंत्री बन गए तो गोमांस के लिए प्रत्येक गांव में बूचड़खाना खुलवा देंगे।
 
इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यादव ने गोमांस को लेकर जो विवादास्पद बयान दिया है उस पर मुख्यमंत्री कुमार को चुप्पी तोड़नी चाहिए।
 
उन्हें बताना चाहिए कि यादव के समर्थन से यदि उनकी सरकार बनती है तो क्या वह अपने विकास के मॉडल में सभी हिन्दुओं को गोमांस खाने के लिए बाध्य करेंगे।
 
उधर, भाजपा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं सांसद हुकुम देव नारायण यादव ने कहा कि लालूप्रसाद यादव का गोमांस को लेकर दिया गया बयान बहुत आपत्तिजनक है।
 
उन्होंने कहा ‍कि यदुवंशी गाय की पूजा करते हैं और राजद अध्यक्ष हिन्दुओं के गोमांस खाने की बात कर रहे हैं, इससे यादव समाज के लोगों में बेहद नाराजगी है।
 
उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष के साथ उनकी रिश्तेदारी है और यदि लालू प्रसाद यादव पहले इस तरह की बात कहते तो वह उनके यहां संबंध नहीं जोड़ते। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश