बिहार में 11 सीटों पर 1,000 वोट से कम पर हुआ जीत-हार का फैसला

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (14:16 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सांसें अटका देने वाली कांटे के टक्कर में 11 सीट पर 1000 से भी कम वोट से जीत-हार के हुए फैसले में यदि थोड़ा भी उलटफेर हो गया होता तो राजग (NDA) के हाथ से सत्ता फिसल जाती।
 
राज्य में सरकार बनाने के लिए जरूरी 122 के जादुई आंकड़े से महज 3 सीट अधिक जीतने वाला राजग 6 सीट मात्र 12 से 951 वोट के अंतर से न सिर्फ जीतने में कामयाब रहा बल्कि इसके दम पर सत्ता भी हासिल कर ली।
 
कांटे के मुकाबले वाली 11 सीटों में से जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने सबसे अधिक पांच और और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक सीट अपनी झोली में डाली। अन्य पांच सीटों में से दो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और एक-एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) तथा निर्दलीय के खाते में गई।
 
इसी तरह इस बार 12 सीट पर जीत-हार का फैसला 2000 से भी कम वोट के अंतर से हुआ। ऐसी 12 सीटों में से 4 कांग्रेस, 3 राजद, 3 जदयू और 2 भाजपा जीतने में कामयाब रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख