Festival Posters

बिहार में पहले चरण का मतदान, दांव पर इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Webdunia
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (09:54 IST)
पटना। बिहार विधानसभा की 71 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान बुधवार को होगा। पहले चरण के लिए प्रचार थम गया है। इस चरण में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के 8 मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
 
मतदाता वोट देकर बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह और राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल के भाग्य का फैसला करेंगे।
 
पहले चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 और राहुल गांधी 2 चुनावी सभा ले चुके हैं। फिलहाल नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ही राजग और महागठबंधन की ओर से प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।
 
इस चरण में सभी की नजरें इमामगंज सीट पर लगी हुई है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। मांझी अपनी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा  और उदय नारायण चौधरी राष्‍ट्रीय जनता दल के टिकट पर मैदान में हैं।
 
2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सोने का तमगा जीतने वाली श्रेयसी सिंह जमुई से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी का मुकाबला पूर्व मंत्री एवं राजद के कद्दावर उम्मीदवार विजय प्रकाश से है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख