दरभंगा में जमकर बरसे PM मोदी, बोले- जंगलराज के लिए जिम्मेदार लोगों को फिर से पराजित करेगी बिहार की जनता

Webdunia
बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (12:57 IST)
दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की जनता ने 'जंगलराज' के लिए जिम्मेदार लोगों को इस बार फिर से पराजित करने का फैसला किया है। मोदी यहां एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे।
ALSO READ: बिहार के वोटरों से PM मोदी की अपील, 2 गज की दूरी का रखें ध्यान
उन्होंने कहा कि हमसे पहले की सरकारों को अपने 'कमीशन' की बहुत चिंता रहती थी, मिथिला जैसे क्षेत्रों में संपर्क सुविधाएं मुहैया कराने की उन्होंने कभी चिंता ही नहीं की। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि राजग बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने जनता को आगाह किया कि वे राज्य के कल्याण संबंधी कोष पर लार टपकाने वालों से सावधान रहें। उनका निशाना राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की ओर था।
 
मोदी ने चुनावी रैली में अयोध्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है और जो विलंब के लिए हम पर तंज करते थे, वही अब प्रशंसा में तालियां बजा रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

अब बगैर हेलमेट इंदौर में नहीं मिलेगा पेट्रोल, अस्‍पताल, मेडिकल केस में रहेगी छूट

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

अगला लेख