बिहार चुनाव: ‘बिहार में का बा’ बनाम ‘बिहार में ई बा’ पर छिड़ा सियासी घमासान

विकास सिंह
शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (19:25 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में अब ‘बिहार में का बा’ बनाम ‘बिहार में ई बा’ पर सियासी घमासान शुरु हो गया है। बीते कुछ दिनों से चुनावी फिजा में ‘बिहार में का बा’ का मुद्दा जोर शोर से गूंजने के बाद अब उसको चुनौती देने के लिए ‘बिहार में ई बा’ वीडियो सॉन्ग आ गया है।
ALSO READ: Special Story: बिहार चुनाव में लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया ‘खोंयछा’ में मांग रही है CM की कुर्सी !
‘बिहार में का बा’ गाने को लेकर नेहा राठौर पर तंज कसते हुए युवा लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने ‘बिहार में ई बा’ नाम से एक वीडियो जारी करते हुए नेहा पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो जारी किया है उसमें मिथिला और बदलते बिहार का जिक्र किया गया है। अपने गाने में मैथिली ठाकुर दरभंगा में एयरपोर्ट और एम्स का जिक्र भी कर रही है। इसके साथ ही वह गांवों में चौबीस घंटे बिजली और पक्के स्कूल होने को भी बता रही है।
ALSO READ: बिहार के बाहुबली: कहानी बाहुबली पप्पू यादव की जो मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनावी मैदान में
इससे पहले चुनावी दौर में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के ‘बिहार में का बा’ गाने पर सत्तारूढ़ और विपक्षी दल पहले से ही आमने-सामने है। चुनाव प्रचार में विपक्ष के नेता ‘बिहार में का बा’ के सहारे नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे है। जिसका जवाब देने के लिए नीतीश की पार्टी जेडीयू ने ‘बिहार में ई बा’ का सहारा लेकर एक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया था। 
ALSO READ: बिहार के बाहुबली: कहानी बिहार में ‘जंगलराज’ के ‘ब्रांड एम्बेसडर’ रहे सिवान के 'सरकार' शहाबुद्दीन की
बिहार चुनाव प्रचार में ‘बिहार में का बा’ और ‘बिहार में ई बा’ दोनों ही गाने इस समय लोगों की जुंबा पर चढ़े हुए है। इन गाने को गाने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर और मैथिली ठाकुर देखते ही देखते सोशल मीडिया स्टार बन सुर्खियों में छा गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख