बिहार चुनाव: महागठबंधन में घमासान, क्या तेजस्वी यादव होंगे सीएम उम्मीदवार?

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2020 (12:35 IST)
पटना। बिहार में 3 चरणों में विधानसभा चुनावों (Bihar assembly election) का ऐलान हो गया है। भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं। भाजपा-जदयू गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतर रहा है तो लालू के छोटे बेटे तेजस्वी महागठंधन की कमान संभाल रहे हैं।

ALSO READ: बिहार चुनाव में खूब होंगे वार-पलटवार, इन 5 मुद्दों पर होगी नेताओं की परीक्षा...
महागठबंधन में सीटों के साथ ही सीएम फेस को लेकर भी बवाल चल रहा है। राजद नेता चाहते हैं कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ा जाए। हालांकि कांग्रेस इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। दोनों ही दलों ने एक दूसरे से यहां तक कहा दिया कि वे सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि राजद नेताओं का यह भी कहना है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कई अवसरों पर कह चुके हैं तेजस्वी ही महागठबंधन का चेहरा है।   

ALSO READ: बिहार की राजनीति के 5 दमदार खिलाड़ी तय करेंगे किसके हाथ में होगी सत्ता
इधर रालोसपा के उपेंद्र सिंह कुशवाह की नाराजगी भी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। वे भी एन मौके पर महागठबंधन छोड़ एक बार फिर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

ऐसी ही स्थिति भाजपा-जदयू गठबंधन में भी दिखाई दे रही है। वैसे तो गठबंधन की ओर से नीतीश ही सीएम पद के लिए उम्मीदवार है लेकिन लोजपा इस बात से नाराज दिखाई दे रही है। यहां तक कि कई लोजपा नेता तो चिराग पासवान को भी सीएम उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख