Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार के शपथ लेते ही चिराग ने कसा तंज, उम्मीद है आप NDA के मुख्यमंत्री बने रहेंगे

Webdunia
सोमवार, 16 नवंबर 2020 (19:14 IST)
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar को मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनने पर सोमवार को शपथ लेते ही बधाई देते हुए तंज किया कि आशा करता हूं, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप राजग (NDA) के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
 
चिराग ने अपने ट्वीट में कहा, ‘आदरणीय नीतीश कुमार जी को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई। आशा करता हूँ सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।’
 
उन्होंने कहा कि 4 लाख बिहारियों द्वारा बनाया गया #बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट आप को भेज रहा हूँ ताकि उसमें से भी जो कार्य आप पूरा कर सकें, उसे पूरा कर दें।
 
लोजपा नेता ने कहा, ‘एक बार पुनः आपको मुख्यमंत्री बनने की और भारतीय जनता पार्टी को आप को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बधाई।’
 
चिराग ने कहा कि बिहार सरकार में सभी नवनियुक्त मंत्रियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि आप सभी बिहार को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे।
 
गौरतलब है कि बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा, राजग से अलग हो गई थी और अकेले चुनाव लड़ा था। लोजपा ने जद(यू) और नीतीश कुमार का विरोध किया था हालांकि भाजपा के प्रति उसका रूख नरम रहा था।
 
वहीं, नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। कुमार ने 20 साल में 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जद(यू) कोटे से 5 मंत्रियों और भाजपा कोटे से 7 मंत्रियों ने शपथ ली  ‘हम’ पार्टी से संतोष कुमार सुमन और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख