Bihar Polls : कांग्रेस ने जारी की 49 उम्मीदवारों की लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और शरद यादव की बेटी को भी टिकट

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (22:06 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची गुरुवार को जारी कर दी।
 
पार्टी उम्मीदवारों की आखिरी सूची में जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा औेर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी के नाम भी शामिल हैं।

<

INC COMMUNIQUE

Important Notification

Second list of 49 Party Candidates for Bihar Assembly Elections and One Lok Sabha Bye-Election for Valmiki Nagar Seat pic.twitter.com/GyPLTeRncH

— INC Sandesh (@INCSandesh) October 15, 2020 >लव को बांकीपुर और सुभाषिनी को बिहारीगंज से टिकट मिला है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश की वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए प्रवेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया है।
 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में कुल 49 नाम शामिल हैं। इस तरह पार्टी ने राजद और वामदलों के साथ गठबंधन के तहत अपने हिस्से में आई कुल 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
 
इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 3 चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

शादी का झांसा देकर नाबालिग से 3 माह तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

देवेंद्र फडणवीस बोले- पीएम मोदी के उत्तराधिकारी पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यास आरती करते समय झुलसीं, अहमदाबाद भेजा

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

अगला लेख