Hanuman Chalisa

नीतीश के नेतृत्व में राजग लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव, हासिल करेगा जीत : जेपी नड्डा

Webdunia
रविवार, 23 अगस्त 2020 (14:11 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दल मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे।

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय डिजिटल बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए नड्डा ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और उन पर हल्की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, जब-जब भाजपा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) एक साथ आई हैं, तब-तब राजग की जीत हुई है। इस बार भी हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यशस्वी होंगे।

केंद्र सरकार की योजनाओं और कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्योरा देते हुए नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन उपलब्धियों के बारे में समाज को बताएं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को फैलाने का आह्वान करते हुए कहा, मोदी जी का संदेश पहुंचाना है, भारत सरकार का संदेश भी पहुंचाना है और राजग द्वारा, नीतीश जी के द्वारा किए गए कार्य को भी नीचे तक ले जाना है। नीतीश जी के नेतृत्व में हम अगले चुनाव में जा रहे हैं। हम सबको पूरी ताकत के साथ लगना है और मोदी जी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।
 
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि न तो उनके पास कोई विचार है और न ही कोई दृष्टि।
 
उन्होंने कहा, मैं विपक्ष पर कोई कटाक्ष करूं इसकी कोई जरूरत नहीं है। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि बिहार या अन्य स्थानों पर उसकी ताकत खत्म हो गई है। विपक्ष के पास न कोई ताकत है, न विचार है, न दृष्टि है और न ही मन में कोई संकल्प है। उन्होंने कहा, थोथी राजनीति, हल्की राजनीति, वे इससे ऊपर नहीं उठ सकते। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को भाजपा और राजग से उम्मीद है।

नड्डा ने कहा, हम यह गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमने उनकी तकदीर और तस्वीर बदलने में योगदान किया है और आगे भी करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया उन्हें न सिर्फ भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है बल्कि सहयोगी दलों के कंधों को भी मजबूती देनी होगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में छोटी-छोटी बैठकें और घर-घर जाकर प्रचार करना सबसे प्रभावी होने वाला है। इस दौरान सभी को अपनी सुरक्षा भी करनी है और साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों को जनता तक पहुंचाना भी है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख