Hanuman Chalisa

चिराग का दावा, RJD के साथ मिलकर CM बने रहेंगे नीतीश कुमार

Webdunia
सोमवार, 2 नवंबर 2020 (16:00 IST)
पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से नाराज लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को दावा किया कि 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।
ALSO READ: पाकिस्तान में प्राचीन हिन्दू मंदिर में कट्‍टरपंथियों ने की तोड़फोड़, गणेश प्रतिमा तोड़ी
जमुई से सांसद पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार की सरकार बनाने की पहली पसंद राजद नीत महागठबंधन के साथ है। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश की जनता यह देख लेगी कि उनके इस दावे में कितना दम है। उन्होंने कहा कि राजद के साथ मिलकर कुमार मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। वैसे भी कुमार 2024 की तैयारी में जुट गए हैं।
 
लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार और भाजपा के बीच आंतरिक विवाद है तथा इसे लेकर प्रदेश में अविश्वास का माहौल है। कुमार जिसका विरोध करते हैं उनके साथ मिलकर सरकार बना लेते हैं। इसका उदाहरण बिहार विधानसभा का 2015 का चुनाव है। उन्होंने कहा कि कुमार ने कुर्सी मोह के कारण नीति और सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है।
ALSO READ: मुनव्‍वर राना पर नफरत फैलाने का आरोप, लखनऊ में दर्ज हुई FIR
पासवान ने लोजपा के भाजपा के साथ होने की बात को दोहराया और कहा कि उनका अपना एजेंडा है तथा वह उस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने 26 अक्टूबर को मुंगेर में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कुमार ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ वह गृहमंत्री भी हैं और उन्हें मुंगेर की घटना को गंभीरता से लेना चाहिए था। उन्होंने नया नारा दिया 'नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई लोजपा-भाजपा सरकार बनाई।'
 
लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कुमार का चेहरा मुरझा गया है। वह चुनाव में पूरी तरह से टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने कुमार को पूरी तरह से नकार दिया है और इसका फैसला 10 नवंबर को परिणाम के बाद सबको पता चल जाएगा।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बिहार में पलायन, शिक्षा और रोजगार को ठीक नहीं कर पाए। कुमार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय में जिस तरह से घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ है वह स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है।
 
पासवान ने मुख्यमंत्री कुमार के नाम एक पत्र भी जारी किया, जिसमें उन्होंने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को लेकर कई सवाल पूछे हैं। पत्र में उन्होंने लिखा है कि पापा के अंतिम दिनों की चिंता आप कर रहे हैं जो मुझे हैरान करती है क्योंकि पापा जब तक जीवित थे तब तक न आपने फोन किया और न ही मिलने की कोशिश की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

Weather Update : नौतपा में झुलस रहे लोग, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

अगला लेख