Hanuman Chalisa

चुनाव के लिए पटना तैयार, 47 खुले मैदानों और 19 सभागारों में हो सकेंगी रैलियां

Webdunia
रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (13:40 IST)
पटना।  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पटना जिला प्रशासन ने 47 खुले मैदानों और 19 सभागारों की पहचान की है जहाँ राजनीतिक दल अपनी जनसभाएं कर सकते हैं।
 
पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि जिला प्रशासन ने जिले में अब तक 47 मैदान और 19 हॉल चिह्नित किए हैं जहां चुनाव प्रचार के लिए सभाएँ या रैलियाँ आयोजित की जा सकती हैं।
 
हालाँकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 14 अक्टूबर तक आयोजित की जा सकने वाली ऐसी रैलियों में प्रतिभागियों की संख्या 100 से अधिक नहीं हो सकती।
 
रवि ने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा अन्य स्थानों को भी समायोजित किए जाने से संबंधित सुझाव जिला प्रशासन को दिया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार 15 अक्टूबर से सभागारों में 200 प्रतिभागी तक की छूट दी जा सकती है जबकि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किए जाने के साथ खुले मैदान में भाग लेने वालों की कोई सीमा नहीं होगी।
 
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटें), 3 नवंबर (94 सीटें) और 7 नवंबर (78 सीटें) को मतदान होना है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है जिसके बाद चुनाव प्रचार शुरू होगा।
 
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सार्वजनिक सभाओं के लिए अनुमति के सवाल पर रवि ने इनकार करते हुए कहा कि इस मैदान का इस्तेमाल चुनावी कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को रखने में किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

अगला लेख