चुनाव से पहले तोहफा, मोदी ने कोसी महासेतु समेत 12 रेल परियोजनाएं बिहार को सौंपी

Webdunia
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (16:48 IST)
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कोसी महासेतु सहित यात्री सुविधा से जुड़ी 12 रेल परियोजनाएं बिहार को समर्पित करने से कोसी क्षेत्र के लोगों का 86 वर्ष पुराना सपना आज साकार हो गया। मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऐतिहासिक कोसी महासेतु सहित यात्री सुविधा से जुड़ी 12 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं में कोसी महासेतु, किउल नदी पर नया रेल पुल, दो नई रेल लाइन परियोजना, पांच विद्युतीकरण परियोजना, एक इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं एक तीसरी रेल लाइन परियोजना शामिल हैं।

ब्रिटिश काल में वर्ष 1887 के दौरान सुपौल जिले के निर्मली और भपटियाही के बीच कोसी की सहायक तिलयुगा नदी पर लगभग 250 फुट लंबा मीटर गेज रेल पुल का निर्माण किया गया था, लेकिन वर्ष 1934 में आई भीषण बाढ और विनाशकारी भूकंप में यह मीटर गेज रेल पुल ध्वस्त हो गया।

इसके बाद वर्ष 2003-04 में कोसी महासेतु नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। कोसी रेल महासेतु की कुल लंबाई 1.9 किलोमीटर है, जिसके निर्माण पर कुल 516 करोड़ रुपए की लागत आई है। भारत-नेपाल सीमा के लिए सामरिक दृष्किोण से भी यह रेल महासेतु काफी महत्वपूर्ण है।
इस परियोजना को कोविड महामारी के दौरान ही अंतिम रूप दिया गया, जिसमें प्रवासी श्रमिकों की भी सेवा ली गई। इस तरह बिहार विशेषकर कोसी क्षेत्र के लोगों का 86 वर्ष पुराना सपना आज साकार हो गया।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख