शूटर श्रेयसी सिंह BJP में शामिल, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव

Webdunia
रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (21:19 IST)
पटना/नई दिल्ली। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए आज पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री तथा राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल हो गईं वहीं उनकी मां और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की भी पार्टी में वापसी हुई है।
ALSO READ: RBI ने कहा- नोटों से Coronavirus फैलने की पूरी आशंका, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस तरह पुतुल कुमारी की भी भाजपा में फिर से वापसी हो गई है। इस मौके पर बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार एवं अन्य नेता उपस्थित थे।
ALSO READ: चिराग पासवान को पसंद नहीं नीतीश का साथ, बिहार में LJP अकेले लड़ेगी चुनाव
माना जा रहा है कि भाजपा श्रेयसी सिंह को बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाएगी। हालांकि इससे पहले चर्चा गर्म थी कि श्रेयसी सिंह तथा उनकी मां और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी राजद में शामिल होने वाली हैं।
 
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज पुतुल कुमारी ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस कारण उन्हें भाजपा ने निलंबित कर दिया था। आज उनके निलंबन को समाप्त कर दिया गया।
 
श्रेयसी सिंह ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। ग्लासगो में हुए 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था।
 
भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्रेयसी सिंह बिहार की पहली बेटी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड मिला। बिहार की जनता की सेवा करने के लिए उन्होंने भाजपा से जुड़ने का फैसला लिया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

आज बंगाल से टकराएगा Cyclone Remal , कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद

ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 96 फीसदी से ज्‍यादा छात्र रहे सफल

Rajkot gaming zone fire : राजकोट में TRP Game Zone में लगी आग पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी- पूछा किसने दी अनुमति

अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

पंजाब में मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पाकिस्‍तानी तस्‍करों से जुड़े 7 लोग गिरफ्तार

अगला लेख