Hanuman Chalisa

नित्यानंद राय बोले-राजद जीती तो कश्मीर से आए आतंकी बिहार में पनाह लेंगे, तेजस्वी ने किया पलटवार

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (14:24 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि राजद के जीतने पर बिहार में कश्मीर से आए आतंकी पनाह लेंगे। नित्यानंद के इस बयान पर बवाल मच गया। भाजपा ने जहां इस बयान का बचाव किया है वहीं तेजस्वी यादव ने उन पर करारा हमला बोला है।
 
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में अगर राजद की सरकार बनती है तो कश्मीर में जिस आतंकवाद का हम सफाया कर रहे हैं, वो आकर यहां बिहार की धरती पर पनाह लेगा।
 
राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह बेरोजगारी के आतंक पर क्या कहेंगे।
 
तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6% है। बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के आतंक पर उनका क्या कहना है? उनकी डबल इंजन सरकार ने 15 साल में क्या किया? यह उनका एजेंडे से हटने का प्रयास है लेकिन हम एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।
 
भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने नित्यानंद के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब था कि भाजपा आतंकवाद के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में दिया है। लेकिन बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

अगला लेख