हमने राम का काम किया, ये गाय का चारा खा गए : योगी आदित्यनाथ

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (17:14 IST)
रामगढ़। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, राजद पर ‘जाति, धर्म और परिवार की राजनीति’ करने का आरोप लगाया। साथ ही लालूप्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग गाय, भैंस का चारा खा गए। इन्हें फिर से मौका नहीं मिलना चाहिए।
 
कैमूर जिले के रामगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने पिछले 6 वर्षों में बिना भेदभाव के काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने सरकारी योजनाओं का लाभ देने में जाति, मज़हब नहीं पूछा और सबका साथ, सबका विकास के तहत सबको साथ लेकर चलने की कोशिश हुई।
ALSO READ: Bihar Assembly Elections: बिहार में नेताओं के रिश्तेदार भी हैं कुर्सी की दौड़ में
कांग्रेस, राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास और गरीब उनके एजेंडे में नहीं है। किसान, नौजवान, महिलाएं इनके एजेंडे में नहीं हैं। इनके यहां तो एक परिवार की बात होती है। 
 
राजद पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्टी के पोस्टर में 4 आदमी के अलावा पांचवें का चित्र भी नहीं होता। जहां पोस्टर में जगह नहीं मिलती है, वे सत्ता में क्या जगह देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना से देश को बचाने के लिए सही वक्त पर सही फैसले लिए गए।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदीजी और नीतीश कुमार के शासन में गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है, गरीबों एवं किसानों को खाते में पैसा मिल रहा है।
ALSO READ: राहुल गांधी की अपनी राय है, मैं क्यों माफी मांगूं-कमलनाथ
उन्होंने कहा कि राजद का शासन होता तो क्या राशन मिलता? राजद पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग गाय और भैंस का चारा खा गए, क्या ऐसे लोगों को फिर मौका मिलना चाहिए? विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां जाति, मत, मजहब के आधार पर विभाजित करने की मंशा है। ऐसी ही मंशा के कारण आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता फैली। अब इस बारे में जनता को तय करना है।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जनता का भी काम किया और राम का भी काम किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का भव्य मंदिर बनने का काम शुरू हो गया है। भाजपा नीत केंद्र सरकार ने कश्मीर में आतंकवाद पर लगाम लगाने का काम किया और पाकिस्तान को उसके देश में घुसकर जवाब दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

Chardham Yatra : यमुनोत्री में शुरू हुई यात्रा, केदारनाथ के यात्रियों के लिए उत्तराखंड पुलिस ने की अपील

Lok Sabha Election 2024 : लोकभसा चुनाव के 5वें चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या केवल 12 प्रतिशत

प्रज्वल रेवन्ना मामले में SIT ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार मिशन पर PM मोदी, पटना में रोड शो, स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

ED ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को भेजा समन, छापेमारी में जब्त हुए थे 37 करोड़

अगला लेख