dipawali

बिहार चुनाव में NDA का हिटविकेट, 242 सीटों पर ही चुनाव लड़ सकेगा चुनाव, जानिए क्या है कारण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (18:07 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण नामांकन का दौर खत्म हो चुका है। इस बीच नामांकन जांच प्रक्रिया में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने मढ़ौरा विधानसभा सीट से सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया। एनडीए राज्य की 242 सीटों से ही चुनाव लड़ पाएगी। बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं।
 
सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट NDA में चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को मिला है। यहां से चिराग पासवान ने भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह को टिकट दिया था। 
 
आइटम गर्ल के रूप में पहचान
सीमा सिंह भोजपुरी की कई हिट गीतों में आइटम गर्ल के रूप में काम कर चुकी हैं। सीमा सिंह ने लोजपा से टिकट लेकर मढ़ौरा से नामांकन पर्चा दाखिल किया था। सीमा सिंह करीब 600 से अधिक फिल्मों में आइटम डांस किया है। भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिन्दी, मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली और राजस्थानी फिल्मों में भी उन्होंने आइटम डांस कर चुकी हैं।
ALSO READ: हम पाकिस्तान को जन्म दे सकते हैं तो... आगे बोलने की जरूरत नहीं, राजनाथ की धमकी
अधूरा रह गया दिल में जगह बनाना का सपना
मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह ने शुक्रवार को पर्चा भरा था। नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा था कि करीब 11 वर्षों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। मढ़ौरा के लोगों के दिलों में जगह बनाना चाहती हूं।
ALSO READ: पर्यावरण से भी 'शौर्य' गाथा कहेगी 'ब्रह्मोस', CM योगी के निर्देशन में 30 एकड़ में विकसित किया ग्रीन बेल्ट
उन्होंने कहा कि अगर आपके पास दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो आप सब कुछ कर सकते हैं। असंभव को भी संभव कर सकते है। राजनीति में क्यों एंट्री की? इस सवाल पर उन्होंने कहा था कि बिहार के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए आई हूं।

भाजपा ने किया बहुमत का दावा 
भाजपा ने शनिवार को बिहार में विपक्षी महागठबंधन में समन्वय की कमी और अंदरूनी कलह का दावा करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ राजग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने वाले हैं। मतगणना 14 नवंबर को होगी। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

पप्पू यादव ने RJD चीफ पर साधा निशाना, बोले- कोई कर रहा है इंडिया ब्लॉक को तोड़ने की साजिश

Bihar polls : बिहार चुनाव में धन-शक्ति पर लगेगा लगाम, 6 साल बाद EC ने एक्टिव किया आर्थिक इंटेलिजेंस पैनल

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

बिहार चुनाव के लिए पीएम मोदी का प्रचार प्लान तैयार, छठ पूजा पर 4 दिन में करेंगे 12 रैलियां

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम