Hanuman Chalisa

RJD ने विधायक समेत 10 नेताओं को किया पार्टी से बाहर, क्या बोली BJP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 (23:11 IST)
Bihar Elections 2025 में बागी नेताओं पर पार्टी का एक्शन जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJP) ने बुधवार को अपने 10 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें एक ऐसे विधायक भी शामिल हैं, जो टिकट न मिलने पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे। राजद के वर्तमान विधायक (डेहरी) फतेह बहादुर सिंह, पार्टी के डेहरी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय मैदान में हैं। नेताओं पर कार्रवाई के बाद भाजपा ने तंज किया।
ALSO READ: Bihar Election 2025 : वोट के लिए डांस भी कर सकते है PM मोदी, BJP बोली- Rahul Gandhi की भाषा लोकल गुंडे की जैसी
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर राजद द्वारा निष्कासित नेताओं की सूची साझा करते हुए टिप्पणी की कि इस रफ्तार से तो पार्टी जल्द ही कार्यकर्ताओं और मतदाताओं दोनों से खाली हो जाएगी।
<

दो दिन पहले राजद ने अपने 27 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया — जिनमें दो मौजूदा विधायक, कई पूर्व विधायक और राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रीतू जायसवाल शामिल थीं।
आज राजद ने 10 और नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

इस रफ्तार से तो राजद के पास… pic.twitter.com/v4ZSYxUXxp

— Amit Malviya (@amitmalviya) October 29, 2025 >
राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने एक बयान में कहा कि निष्कासित नेताओं में एक मौजूदा विधायक और दो पूर्व विधायक भी शामिल हैं। बयान के मुताबिक डेहरी राजद के वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह, पूर्व विधायक मो. गुलाम जिलानी वारसी (कांटी) और मो. रियाजुल हक राजू (गोपालगंज) को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।  
प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार (नालंदा), बिहार शरीफ से मो. सैयद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां, पूर्णिया के प्रदेश महासचिव अमोद कुमार मंडल, सिंहेश्वर के क्रियाशील सदस्य विरेंद्र कुमार शर्मा, मधेपुरा से ई. प्रणव प्रकाश, भोजपुर से महिला प्रकोष्ठ की महासचिव जिप्सा आनंद और भोजपुर के ही सक्रिय सदस्य राजीव रंजन उर्फ पिंकू पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्रवाई की गई। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

RJD ने विधायक समेत 10 नेताओं को किया पार्टी से बाहर, क्या बोली BJP

Bihar Election 2025 : वोट के लिए डांस भी कर सकते है PM मोदी, BJP बोली- Rahul Gandhi की भाषा लोकल गुंडे की जैसी

अपराध की फैक्ट्री और विकास का बैरियर है राजद-कांग्रेस गठबंधन : CM योगी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Bihar Election 2025: उम्र कच्ची है पर जुबान पक्की, तेजस्वी की रैलियों में वादों की बौछार