Dharma Sangrah

क्या विजय कुमार सिन्हा के पास है 2 EPIC कार्ड, तेजस्वी के आरोपों पर दिया जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 10 अगस्त 2025 (12:37 IST)
Vijay Kumar Sinha news in hindi : बिहार में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के 2 EPIC नंबर संबंधी तेजस्वी यादव के आरोपों पर बिहार की सियासत गरमा गई। अब इस मामले में सिन्हा का जवाब भी आ गया है। उन्होंने कहा कि मैंने एक जगह से नाम हटाने की अर्जी दी थी। मैं केवल लखीसराय से ही वोट करता हूं। ALSO READ: वोट चोरी के खिलाफ एक्शन में कांग्रेस, लांच किया कैंपेन, जानिए क्या है इस वेब पेज में खास?
 
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले पटना में मेरे पूरे परिवार का नाम था। अप्रैल 2024 में मैंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जोड़ने के लिए आवेदन किया। यहां से विलोपित करने का भी फॉर्म भरा था। उस समय का प्रमाण मेरे पास है।
 
उन्होंने कहा कि किसी कारण से नाम नहीं हटा तो मैंने BLO को बुलाकर लिखित में आवेदन दिया और रिसीविंग लिया। मेरे पास दोनों कागज है। मेरा विलोपित का फॉर्म रिजेक्ट हुआ। मैं एक ही जगह से वोटिंग करता हूं। पिछली बार भी मैंने केवल लखीसराय से वोटिंग की और इस बार भी प्रारूप वहीं से भरा है।
 
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का- एक में उम्र 57 साल है, और दूसरे में उम्र 60 साल है। ALSO READ: तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा के 2 EPIC नंबर पर उठाए सवाल, पूछा कौन कर रहा है फर्जीवाड़ा?
 
उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर ये ऑनलाइन भी है...तो अब इसमें कौन फर्जीवाड़ा कर रहा है? लोगों को ये पता होना चाहिए...सिर्फ दो ही चीज़ें हो सकती हैं: या तो चुनाव आयोग की SIR की पूरी प्रक्रिया ही फर्जीवाड़ा है या बिहार के उपमुख्यमंत्री फर्जीवाड़ा हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

एपस्टीन स्कैंडल में बड़ा खुलासा, ईमेल लीक से मुसीबत में राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, क्‍या है लड़कियों से कनेक्‍शन वाला केस

नीतीश vs तेजस्वी : बिहार चुनाव 2025 की 'महाजंग' में किसकी होगी जीत?

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : दलीय स्थिति

Bihar Assembly Elections 2025 : महिला मतदाताओं ने बिहार चुनाव 2025 में वोटिंग से रच दिया इतिहास, सामने आया हैरान करने वाला आंकड़ा

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!