Hanuman Chalisa

28 मई : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती, जानिए 5 अनसुने तथ्य

WD Feature Desk
मंगलवार, 28 मई 2024 (09:38 IST)
Highlights 
 
* स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर बारे में जानें।  
* विनायक दामोदर सावरकर  कब हुआ था। 
* स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई थी खास भूमिका 

ALSO READ: पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुनी बातें
 
savarkar jayanti 2024 : आज भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती है।  उनका जन्म नासिक के भगूर गांव में 28 मई 1883 को हुआ था। उन्हें एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता के रूप में भी जाना जाता हैं।  
 
आइए आज उनकी जयंती पर जानिए उनके जीवन से जुड़े 5 खास तथ्य.... 
 
1. भारतीय महान क्रांतिकारी वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) का जन्म महाराष्‍ट्र के नासिक जिले के एक गांव में हुआ था। उनके पिता गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में जाने जाते थे, जिनका नाम दामोदर पंत सावरकर था। वीर सावरकर के कम उम्र में ही उनकी माता राधाबाई का साया उनके सिर से उठ गया था। 
 
2. वीर सावरकर पहले ऐसे भारतीय विद्यार्थी थे, जिन्होंने इंग्लैंड के राजा के प्रति वफादारी की शपथ लेने से मना कर दिया था, वे पहले ऐसे भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने सर्वप्रथम विदेशी वस्त्रों की होली जलाई। और ऐसे पहले स्नातक, जिनकी स्नातक की उपाधि को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण अंग्रेज सरकार ने वापस ले लिया। 
 
3. वे विश्व के ऐसे पहले लेखक थे जिनकी कृति 1857 का प्रथम स्वतंत्रता समर को 2-2 देशों ने प्रकाशन से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया।उनकी किताब 'द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस-1857 एक सनसनीखेज पुस्तक रही, जिसने ब्रिटिश राज की नींव को हिला डाला था। 
 
4. वीर सावरकर पहले क्रांतिकारी थे जिन्होंने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का चिंतन किया, वे एक ऐसे प्रथम राजनीतिक बंदी थे, जिन्हें विदेशी भूमि पर बंदी बनाने के कारण हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मामला पहुंचा और बंदी जीवन समाप्त होते ही उन्होंने अस्पृश्यता आदि कुरीतियों के विरुद्ध आंदोलन शुरू किया।
 
5. उन्होंने ही सबसे पहले पूर्ण स्वतंत्रता को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का लक्ष्य घोषित किया और राष्ट्रध्वज तिरंगे के बीच में धर्मचक्र लगाने का सर्वप्रथम सुझाव भी वीर सावरकर ने ही दिया था, जिसे राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मान्य किया। 26 फरवरी 1966 को मुंबई में वीर सावरकर का निधन हुआ था। ऐसे भारत के अद्वितीय क्रांतिकारी कहे जाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानी को नमन।  
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख