आज जिनका जन्मदिन है (20.10.2016)

Webdunia
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (00:15 IST)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :


 
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। 
 
आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 2,  11,  20,  29   
 
शुभ अंक : 2,  11,  20,  29,  56,  65,  92  
  
शुभ वर्ष : 2027,  2029,  2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव,  बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद,  हल्का नीला,  सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* महात्मा गांधी   
* अमिताभ बच्चन 
* हिटलर   
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन  
* टीना अंबानी  
Show comments

ज़रूर पढ़ें

कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कैसे तय किया किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर बनने का सफर

बुध का मकर राशि में गोचर, 3 राशियों को नौकरी और व्यापार में आएगी परेशानी

मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

प्रयाग महाकुंभ में अब साधु-संत भी करेंगे पीएम मोदी की तरह 'मन की बात'

मोदी सहित बड़े राजनीतिज्ञों के भविष्य के बारे में क्या कहते हैं ज्योतिष?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: व्यापार, सेहत, नौकरी, रोमांस और परिवार को लेकर कैसा बीतेगा दिन, पढ़ें 29 जनवरी का राशिफल

29 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन

29 जनवरी 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Magh mah gupt navratri 2025: माघ माह की गुप्त नवरात्रि में करें 5 अचूक उपाय, जीवन के हर संकट हो जाएंगे दूर

मां सरस्वती को वसंत पंचमी पर चढ़ाते हैं गुलाल, जानें इसका महत्व

अगला लेख